जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जयपुर में पुलिस ने एडवोकेट गोवर्धन सिंह की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को सुबह पुलिस ने एडवोकेट से मिली अहम जानकारियों के बाद भारत माता मंदिर के पास वकील के कार्यालय पर रेड मारी है। जानकारी के मुताबिक गोरधन सिंह को लेकर पहुंची पुलिस को कई लोगों को ब्लैकमेल करने के दस्तावेज मिलने की संभावना है। मौके पर आला अधिकारियों सहित भारी पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है।मामले की जांच एसीपी प्रमोद स्वामी को सौंपी गई। मामले की जांच में सभी आरोपों को प्रमाणित माना गया। यही जांच एडीसीपी अशोक चौहान, (अन्वेषण शाखा) को सुपुर्द की गई। इस दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए गोवर्धन सिंह ने हाईकोर्ट में रिट दायर की। कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए अनुसंधान जारी रखने के निर्देश दिए। इसके बाद एडीसीपी करण शर्मा ने जांच की, उसमें जुर्म को प्रमाणित माना। बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान मामले में स्टे हटाने के बाद पुलिस की ओर से एडवोकेट गोवर्धन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।