हरिमोहन चोडॉवत--झालावाड़
झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों व लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में झालावाड़ मिनी सचिवालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में बाइक पर रसोई गैस सिलेंडर रखकर एक रैली भी निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।
इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के दामों को स्थिर रखने का किया गया चुनावी वादा झूठा साबित हुआ। इस समय पेट्रोलियम पदार्थों पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि होती जा रही। जिसके कारण महंगाई भी आसमान को छू रही। आम आदमी के लिए घर चलाना भी मुश्किल हो रहा। ऐसे में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एआईसीसी के निर्देशानुसार आज जिला मुख्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस धरना प्रदर्शन को जन आंदोलन तक ले जाएगा।

0 टिप्पणियाँ