पाली ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान मे भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो चुका है। लोग गर्मी की वजह से बेहाल नजर आने लगने है। वही गर्मी आते ही पानी की किल्लत की सामने आने लगी है। हालांकि भीषण गर्मी के दौर को देखते हुए खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पेयजल समस्या की समीक्षा कर रहे और अधिकारियों को साफ निर्देश भी जारी किए गए हैं कि पानी की समस्या को लेकर आमजन को किसी परेशानी का सामना नही करना पडे। किन्तु कई जिलों मे पानी का संकट मंडराने लगा है। जिसके लिए वाटर ट्रेन शुरू की गई है। जो आमजन के संकट को उभारने मे सहायक होगी। दरअसल जोधपुर से 70 किलोमीटर दूर पाली जिले में पानी की किल्लत को पूरा करने के लिए जलदाय विभाग पानी पहुंचाने के लिए वाटर ट्रेन चलाने जा रहा है। पाली जिले में पानी की कमी के चलते पाली जिला कलेक्टर ने संभाग मुख्यालय से पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए संभाग मुख्यालय से मांग की थी। जिसके बाद वाटर ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। मुख्य अभियंता नीरज माथुर ने मीडिया को बताया कि 15 अप्रैल से जोधपुर से पाली जिले के लिए वाटर ट्रेन की शुरुआत की जा रही है 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रत्येक दिन 2 फेरे किए जाएंगे। वाटर ट्रेन में 40 टैकंर होगे। प्रत्येक दिन 1 फेरे में 2 एमएलडी पानी पहुंचाया जाएगा 30 अप्रैल के बाद प्रत्येक दिन 4 फेरे किए जाएंगे जिसके जरिए पाली जिले में 8 एमएलडी पानी की खपत को पूरा किया जाएगा। जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता ने बताया कि पाली जिले में 21 एमएलडी पानी की जरूरत प्रति दिन होती है। जोधपुर के द्वारा वाटर ट्रेन चलाकर उनकी परेशानी को पूरा करने की कोशिश की जाएगी। ट्रेन चलाने की ट्रायल पूरी कर ली गई है नलकूप की टेस्ट ड्राइव की जा चुकी है। अब 15 अप्रैल से वाटर ट्रेन जोधपुर से निकलकर पाली जिले में पहुंचेगी 15 अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य प्रत्येक दिन 2 फेरे किए जाएंगे। 30 अप्रैल के बाद प्रत्येक दिन 4 फेरे किए जाएंगे जिसके जरिए पाली जिले में 8 एमएलडी पानी पहुंचाया जाएगा साथ ही पाली जिले में पानी पहुंचाने के लिए पूर्व में लगी हुई पाइपलाइन की मरम्मत का काम भी चल रहा है वह भी जल्द पूरा हो जाएगा।

0 टिप्पणियाँ