झालावाड़-हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ जिले के पिड़ावा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत धरोनिया में विकास अधिकारी संजय प्रतिहार ने मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। जिसमें 79 श्रमिक नदारद मिले।
विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत धरोनिया में दो स्थानों पर प्रगतिरत मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। जहां 120 में से 37 श्रमिक नदारद मिले। जबकि चौकी के बड़ले पर प्रगतिरत पुराना तालाब गहरीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान 109 में से 42 श्रमिक नदारद मिले। कार्यस्थल पर छाया, पानी व मेडिकल की व्यवस्था मिलने पर विकास अधिकारी ने संतोष जताया। मौके पर मौजूद श्रमिकों को टास्क के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।