कोटा-हंसपाल यादव।
कांग्रेस के पूर्व सभापति कमल राठौर की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। बुधवार दोपहर को कमल राठौर को कोर्ट में पेश किया गया। एएसपी जिनेन्द्र जैन ने बताया कि प्रकरण संख्या 60/2022 के तहत पूर्व सभापति की गिरफ्तारी की गई थी। राठौड को कोर्ट में पेश कर चार दिन का पीसी रिमांड मांगा हैं। कोर्ट ने राठौर को चार दिन के पीसी रिमांड पर सौंपा हैं। अब पुलिस पूछताछ में ओर भी कई बड़े खुलासे होन की उम्मीद हैं। आपको बता दे कि नगर परिषद आयुक्त मनोज मीणा ने कमल राठौर के खिलाफ कोतवाली थाने में कुछ पट्टो प्रकरणों की फाइलें गुम होने का मामला दर्ज कराया था। इसके तहत ही पुलिस ने जांच कर आरोपी को जेल से गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने जांच में नगर परिषद के कर्मचरियों से फाइलों के बारे में पूछताछ की तो उसमें सामने आया कि पूर्व सभापति कमल राठौर ने अपने पद का दुरूपयोग करके अपने परिवार, मित्रों  एंव रिश्तेदारों की कई फाइलें गुम कर दी थी। इन फाइलों को लेकर कोटा एसीबी भी बारां नगर पवरिषद पहुंची थी, लेकिन फाइलें नही मिली हैं। अब वो फाइलें कहा है, पुलिस पूछताछ में सामने होगा।