जयपुर।

एसीबी टीम ने योजना भवन में बायोफ्यूल प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेंद्र सिंह राठौड़ के लिए उसके संविदा कर्मी को गुरुवार शाम को 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। एसीबी की जयपुर ग्रामीण इकाई को शिकायत मिली थी।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने डायरेक्टर के फ्लैट-घर पर सर्च किया। घर से भारी तादाद में नगद राशि बरामद की है इसमें से एसीबी के अधिकारियों ने 4 करोड़ की गिनती इस रकम की भी गिनती जारी है।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने डायरेक्टर के फ्लैट-घर पर तलाशी ली। घर से भारी तादाद में नगद राशि बरामद की है इसमें से एसीबी के अधिकारियों ने 4 करोड़ की गिनती की भी गिनती जो अभी जारी है। इसके अलावा प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। सहकार मार्ग स्थित फ्लैट से 50 से अधिक महंगी शराब की बोतलें मिली हैं, जिन्हें ज्योति नगर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है। एसीबी के एएसपी नरोत्तम वर्मा ने बताया कि बायोफ्यूल प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेंद्र सिंह राठौड़ परिवादी से बायोफ्यूल के व्यापार को निर्बाध रूप से चलने देने और लाइसेंस नवीनीकरण के लिए 20 लाख रुपए की मासिक बंधी के रूप में रिश्वत की डिमांड कर रहे थे।

इसमें 15 लाख रुपए बायोफ्यूल के व्यापार को लगातार चलने देने और 5 लाख लाइसेंस के नवीनीकरण की बंदी शामिल है। रिश्वत नहीं देने पर लगातार परिवादी को परेशान किया जा रहा था। परेशान होकर परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी मुख्यालय में दर्ज कराई। शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान मामला सही पाया गया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने परिवादी को 20 लाख रुपए में से 5 लाख की रिश्वत की राशि लेकर अपने दफ्तर बुलाया। 5 लाख की यह रिश्वत की राशि राठौड़ ने अपने संविदा कर्मी देवी शर्मा के मार्फत ली।

एसीबी एडीजी दिनेश एम एन ने बताया कि डायरेक्टर के घर पर कई मकानों के दस्तावेज भी मिले हैं। एसीबी के अधिकारी अभी भी मकान में सर्च कर रहे हैं। बायोफ्यूल डायरेक्टर सुरेंद्र सिंह राठौड़ के घर से अकूत संपत्ति मिली है। एसीबी को वैशाली नगर क्वींस रोड गांधी पार्क में एक प्लॉट, कालवाड रोड में एक प्लॉट, लग्जरी गाड़ीयां भी मिली है। इसमें जगुआर, फॉर्चूनर, थार जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। वैशाली नगर के कुबेर कॉम्प्लेक्स में शॉप के कागजात भी मिले हैं। 

राठौड़ के कार्यालय में पूर्व चीफ सेक्रेट्री (सीएस) डीबी गुप्ता से मिला प्रशस्त्रि पत्र और सीएम अशोक गहलोत से सम्मानित होने का फोटो लगा मिला था।