हनुमानगढ़ - विश्वाश कुमार
विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा एंव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रभारी दीपक पारीक के हनुमानगढ़ पहुंचने पर विप्र फाउंडेशन हनुमानगढ़ द्वारा भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन के जिला संरक्षक
एडवोकेट बनवारी लाल पारीक ने की। प्रदेश महामंत्री दिनेश दाधीच व जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक, प्रदेश सचिव पं.जसवीर शर्मा, देवेन्द्र पारीक, सुशील जोशी आदि ने
राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी दीपक पारीक का माला और पटका पहनाकर स्वागत किया।
राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा ने विप्र फाउंडेशन द्वारा पूरे भारतवर्ष में चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी।1 मई 2022 को विप्र फाउंडेशन के 13वें स्थापना दिवस एव परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में 13000 यूनिट के संकल्प के साथ आयोजित किए जाने वाले ब्लड डोनेशन कैम्प में अधिक से अधिक भाग लेने का आह्वान किया तथा समाज हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
प्रदेश महामंत्री दिनेश दाधीच ने हनुमानगढ़ जिले में चलाये जा रहे कार्यक्रमों के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा 01 मई 2022 को हनुमानगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में आयोजित होने वाले बल्ड डोनेशन कैम्प में अधिक से अधिक युवाओं को भाग लेने और आमजन की रक्षा बल्ड डोनेट करने का आहवान किया।
शगुन प्रकल्प की राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमति मंजु शर्मा ने विप्र फाउंडेशन द्वारा महिलाओं हेतु चलाई जा रही शगुन प्रकल्प योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा कहा कि हनुमानगढ़ जिले से भी शीघ्र ऐसी महिलाओं को चिन्हित कर इस योजना का लाभ दिलाया जायेगा।
कार्यक्रम में मुकेश भार्गव, मुरलीधर शर्मा, शिव सारस्वत, मदन लाल गुरावा, राहुल दुबे, विक्की त्रिपाठी, कुलदीप शर्मा, तेजु सिंह राजपुरोहित, संदीप तावनिया, गणेश शर्मा, विजय शर्मा, अनिल शर्मा, योगेश शर्मा, मनोज शर्मा, वेद व्यास दाधीच, तरूण शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, प्रियांशु दाधीच, राजकुमार शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, राजीव शर्मा, दीपक गौड, प्रियंका शर्मा एवं विप्र बन्धु उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ