करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली शहर में हृदय रोग एव डायबिटीज के मरीजों के लिए अब सुपर स्पेशलिटी सुविधा मिल सकेगी। दरअसल s.m.s. अस्पताल के पूर्व चिकित्सक एवं राजधानी जयपुर में पाराशर हार्ट क्लीनिक झोटवाड़ा के निदेशक एवं मरुधरा हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कुशमेन्द्र पाराशर हर महीने की प्रत्येक 1 तारीख को शहर स्थित भारत हॉस्पिटल एंड मैटर्निटी सेंटर मे अपनी सेवाएं देगें। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ के करौली शहर में बैठने से अब रोगियों को जयपुर शहर जाने से जहां निजात मिलेगी वहीं करौली शहर में ही सचलभ चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी। मंगलवार को प्रेस से रूबरू होते हुए डॉ कुशमेन्द्र पाराशर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित चिरंजीवी, आरजीएचएस योजना के अंतर्गत भी मरीजों का इलाज किया जा सकेगा। वहीं मरीजों को अब शहर में ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस दौरान विप्र फाउंडेशन के शांतनु पाराशर, भारत हॉस्पिटल की डॉक्टर रीना मीणा मौजूद रही।

0 टिप्पणियाँ