भरतपुर/करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान सरकार की तंबाकू मुक्त राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के लिए संभागस्तरीय कार्यशाला का आयोजन संभागीय आयुक्त और आईजी की अध्यक्षता में भरतपुर में हुआ। जहां तंबाकू मुक्त राजस्थान 100 दिवसीय कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा कर अभियान को सफल बनाने की अपेक्षा के जताई गई। कार्यशाला की शुरुआत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने वर्चुअली संबोधन के साथ शुरू हुई। जिसमें उन्होनें तंबाकू मुक्त राजस्थान की 100 दिवसीय कार्य योजना को लेकर प्रभावी कार्यक्रम संचालन के निर्देश प्रदान किए। राज्य नोडल एनटीसीपी अधिकारी डॉ. एसएन धौलपुरिया ने जिला से लेकर पंचायत समिति स्तर और ग्राम पंचायत स्तर तक लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करने,आमजन को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव समझाने, चिकित्सा विभाग सहित विभागवार जिम्मेदारियां तय करते हुए निर्धारित किये गये लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई।
उन्होंने संभाग के सभी जिलों में ग्राम स्तर, ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर तम्बाकू नियंत्रण विषय पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगिताए आयोजन ,ग्राम स्तरीय स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों तथा शहरी क्षेत्रों में महिला आरोग्य समितियों के माध्यम से नारा लेखन एवं अन्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएगी। संयुक्त निदेशक डॉ प्रशांत कुमार ने संभाग स्तर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आश्वस्त करते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभागों से सहयोग की अपेक्षा जताई। इस दौरान राज्य स्तरीय टीम, धौलपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, के अधिकारी -कार्मिक सहित जिले से डिप्टी सीएमएचओ डॉ सतीश चंद मीणा, पीएमओ डॉ. पूरणमल मीना, डीपीएम आशुतोष पांडे, डीएनओ रूप सिंह धाकड़, डीईआईसी मैनेजर महेंद्र सैनी ,आईईसी समन्वयक लखन सिंह लोधा, एनटीसीपी प्रोग्राम से मुकेश कुमार एवं बाल कृष्ण बंसल की उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ