करौली/ मंडरायल महेंद्र पाल।
करौली जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत ने पंचायत समिति सभागार मंडरायल मे ग्रामीणों की समस्याओं को गहनता से सुना और संबंधित अधिकारियों को इनके निराकरण के मौके पर ही निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की बिजली, पानी ,शिक्षा, सडक, नामांकन दर्ज करने के साथ साथ अतिक्रमण हटाने की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि गर्मीयों के मौसम को देखते हुए ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो इसकी पूर्ण तैयारी कर ली जाये। जहा भी टैंकरों से पेयजल उपलब्ध कराया जाना है उसकी भी तैयारी रखी जाये। सभी को गर्मी के मौसम मे पेयजल मिले इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने नही आये। उन्होने ग्रामीणों की समस्या का स्थानीय स्तर पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाये ताकि उन्हे अपने समस्याओं के लिये जिला स्तर पर नही आना पडे। 
जिला कलक्टर ने जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणो की मांग पर समय पर निर्बाध बिजली मिलने, ट्रिपिंग की समस्या का समाधान करने, खाद्य सुरक्षा मे नाम जुडवाने, पेंशन के लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने, सीमा ज्ञान करवाने, रसद, चिकित्सा, पेयजल, पशुपालन, कृषि सहित अन्य सबंधित मांगों पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से अपनी अपनी विभागों की योजना के बारे मे जानकारी लेकर ग्रामीणजनों को योजनाओं के बारे मे बताया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी प्रदीप चौमाल, ग्राम विकास अधिकारी विजयसिंह, सरपंच, नायब तहसीलदार एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
उपखंड एवं तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण।
जिला कलक्टर ने जनसुनवाई के पश्चात उपखंड कार्यालय का निरीक्षण कर कार्मिकों को सफाई पर विशेष ध्यान देने आगन्तुको को काम के प्रति संतुष्ट करने एवं अपने व्यवहार को आगन्तुकों के अनुकुल बनाने, फाईलों व कार्यालय रिकार्ड का सही तरीके से संधारण के साथ रखने के निर्देश अधिकारियों व कर्मचारियों को दिये।