सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी सदर थाना क्षेत्र में स्कूल जाते वक्त एक शिक्षक पर अज्ञात बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में बामनवास पट्टी खुर्द निवासी शिक्षक राजकुमार मीणा घायल हो गया। जिसे गंगापुरसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहाँ उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित शिक्षक राजकुमार मीणा ने बताया कि प्रतिदिन की भाँति शुक्रवार को भी वो अपने घर से बाइक से हबीबपुर स्कूल जा रहा था। स्कूल जाते समय रास्ते मे कोयला गांव के पास से दो बाईक पर सवार चार अज्ञात बदमाश उसके पीछे लग गये और बामन बडौदा मार्ग स्थित 6 मिल के पास बाईक सवार बदमाशों ने उसपर चलती बाईक पर ही ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बदमाशो ने शिक्षक पर डंडों सरियों व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया। जिससे शिक्षक बाईक से गिर गया। बाईक से गिरने पर भी बदमाशो ने शिक्षक के साथ जमकर मारपीट की और मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पंहुँची सदर थाना पुलिस ने घायल शिक्षक को गंगापुरसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल शिक्षक के पर्चा बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ