करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि 30 मार्च 2022 राजस्थान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।उन्होने बताया कि कार्यक्रमों की श्रंखला मे 30 मार्च को प्रातः 7 बजे नगाडखाने दरवाजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक रन फॉर राजस्थान दौड का आयोजन किया जायेगा।इसी दिन प्रातः 11 बजे सूचना केन्द्र मे राजस्थान की कला एवं संस्कृति ऐतिहासिक पर्यटन एवं वन्य जीवों से संबंधित प्रदर्शनी का शुभारंभ सूचना केन्द्र टाउन हॉल मे दोपहर 12 बजे छात्र छात्राओं के लिये चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन एवं सायं 6 बजे से लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जायेगा। उन्होने बताया कि 30 मार्च को नगर परिषद करौली द्वारा सिटी पार्क एवं स्टेडियम मे सायं 7 बजे से आतिशबाजी की जायेगी। उन्होने बताया कि सभी कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं के लिये प्रभारी अधिकारियों को दायित्व दिये गये है। साथ ही कार्यक्रमों मे सहयोग हेतु अन्य अधिकारियों द्वारा किये जाने वाले कार्यो का भी निर्धारण किया गया है।