राजसमंद ब्यूरो रिपोर्ट।
सांसद दीयाकुमारी ने मंगलवार को केंद्रीय पर्यावरण श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात की।मुलाकात के दौरान सांसद ने कुंभलगढ़ अभयारण्य को जल्द टाइगर रिजर्व घोषित करने और कुंभलगढ़ के आस-पास के क्षेत्र का एरिया नोटिफाई किए जाने तथा यहां की आबादी को ध्यान में रखते हुए नोटिफिकेशन एरिया एक किलोमीटर किए जाने की अपील की। सांसद ने यादव को मार्बल माइंस एसोसिएशन राजसमंद के द्वारा दिए गए सुझावों से अवगत कराया। इसके तहत एनवायरमेंट क्लीयरेंस जल्द प्रदान किए जाने की मांग रखी गई थी। सांसद दीयाकुमारी ने लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों द्वारा स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दिए जाने पर भी चर्चा की। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने इन सभी मुद्दों पर शीघ्र विचार कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

0 टिप्पणियाँ