बाड़मेर ब्यूरो रिपोर्ट।
बाड़मेर जिले की भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे बाखासर और उसके आसपास के कई गांवों में सोमवार रात तेज धमाके की आवाज सुनाई दी है। धमाके की आवाज की पुष्टि सीमा सुरक्षा बल के साथ ही पुलिस ने भी कर दी है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान सीमा से सटे बाखासर गांव में रात मे अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाका इतना तेज हुआ कि 50 किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी है। जिसके चलते बाड़मेर, जालोर सहित गुजरात से सटे सीमावर्ती गांव में इसकी चर्चा शुरू हो गई। और लोगो मे हडकंप मच गया। धमाके की आवाज के बाद खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही पुलिस और बीएसएफ हरकत में आ गई। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर धमाका भारतीय सीमा में हुआ है या फिर पाकिस्तान सीमा में।