बीकानेर ब्यूरो रिपोर्ट।
बीकानेर में एक दर्दनाक सडक हादसा हो गया। हादसे मे तीन करीब दर्जन लोग घायल हो वही एक जने की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलो को राजकीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहा से लगभग एक दर्जन लोगो की तबीयत गंभीर होने पर रैफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक हादसा पिकअप गाडी के पलटने से हुआ है। बतादे,कि पिकअप तेज स्पीड मे थी। तभी पिकअप का टायर फट गया और पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल मे पहुंचाया। जहा सभी लोगो का उपचार जारी है। वही मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना श्रीडूंगरगढ़-बीदासर रोड पर बाना गांव के पास की है। जहा एक पिकअप गाड़ी में 30 लोग एक रिश्तेदार के खेत में फसल काटने की मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। जैसे-जैसे पिकअप पलटती रही, पिकअप से सवारियां उछलकर दूर गिरती रही। कई सवारियों को इस दौरान गंभीर चोट लगी है। मौके से गुजर रही दूसरी गाड़ियों में सवार राहगीरों की मदद से सभी घायलों को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया।

0 टिप्पणियाँ