पाली-मनोज शर्मा।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अध्यक्ष एम. आर. सुथार, तथा देवेन्द्र सिंह भाटी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश), पाली द्वारा जिला कारागृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह, पाली में कुल 106 बन्दी निरूद्ध मिलें। जिला न्यायाधीश एम. आर. सुथार एवं सचिव भाटी द्वारा कारागृह में निरूद्ध सजायाप्ता बन्दियों से भी वार्तालाप किया गया तथा उन्हे संबंधित प्रकरणों अग्रसर अपील हेतु निःशुल्क विधिक सहायता के तहत अधिवक्ता उपलब्ध कराये जाने के संबंध में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान कारागृह की सफाई पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये गये।
उपाधीक्षक जिला कारागृह श्रीमती सम्पति बामणिया ने बताया कि गत निरीक्षण के समय भी क्षमता से अधिक बन्दी कारागृह में निरूद्ध होने पर बन्दी को अन्य कारागृहों में स्थानान्तरित किया गया। निरीक्षण मे बंदियों से भोजन, चिकित्सीय सुविधाओं, पेयजल, सफाई व्यवस्था इत्यादि के संबंध मे जानकारी ली गई। बंदियों द्वारा कारागृह में पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक भोजन उपलब्ध होना बताया तथा पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाएं सही होना बताया।जिला कारागृह स्टॉफ एवं बंदियों को कोरोना महामारी से बचाव से उपायों के संबंध में जानकारी ली गई तो कारागृह डिस्पेन्सरी में नियुक्त चिकित्सक इमरान खिलेरी ने बताया कि बैरक संख्या-01 को आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जहां नव आगन्तुक बंदियों को रखा जाता है तथा वर्तमान में जिला कारागृह में कोई भी बन्दी कोरोना पॉजिटिव या संदिग्ध नहीं है। निरीक्षण के दौरान श्रीमती सम्पति बामणिया, उपाधीक्षक, जिला कारागृह, डॉ इमरान खिलेरी, चिकित्सक जिला कारागृह डिस्पेन्सरी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ