करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली जिला मुख्यालय के स्थित स्टेडियम के पास शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को सेव दा चिल्ड्रन संस्थान द्वारा हेल्थ वर्करों को कोविड-19 किट का वितरण किया गया। शहरी क्षेत्र करौली की आशा सहयोगिनी आदि को 54 किटो का वितरण किया गया। इस अवसर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ हिमांशु मेहरा, डॉ आशीष शुक्ला, पब्लिक हेल्थ मैनेजर तेनसिंह जाटव, स्नेहलता और यूनिसेफ के जिला कोऑर्डिनेटर गौरव गुप्ता के साथ संस्थान के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ