जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए बोर्ड एवं निगमों में की गईं अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद इन्हें मंत्री स्तर का दर्जा दिया गया है। पूर्व में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके डॉ. चंद्रभान, ब्रजकिशोर शर्मा एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं अन्य सभी अध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया जाएगा। राजस्थान सरकर में विभिन्न बोर्ड और निगमों के अध्यक्ष इसकी मांग कर रहे थे कि उन्हें मंत्री स्तर का दर्जा दिया जाए जिसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने यह बड़ा फैसला किया है।राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस फैसले को काफी अहम माना जा रहा है।