भीलवाड़ा ब्यूरो रिपोर्ट।
भीलवाड़ा शहर के नगर विकास न्यास के सामने अपने परिचित से बात कर रहे एक ऑटो मोबाइल कंपनी के मैनेजर को एक निजी बस ने चपेट में ले लिया। बस करीब 20 फीट तक बस युवक को घसीटते हुए ले गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सुभाषनगर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक रामस्वरुप जाट शहर में एक के ऑटो मोबाइल कंपनी में मैनेजर थे। युवक मंगलवार शाम को यूआईटी ऑफिस के पास सड़क पर अपने दोस्त से बात कर रहा था। दोस्त कार में बैठा था और वह सड़क पर खड़ा था। इस दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार से आई प्रोसेस हाउस की एक निजी बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी।युवक करीब 20 फीट तक बस से घिसटता चला गया। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया। यह बस प्रोसेस हाउस में श्रमिकों को लाती और ले जाती है। पुलिस बस को कब्जे में लेकर ड्राइवर को तलाश रही है।

0 टिप्पणियाँ