श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ एरिया के राजस्व थाना क्षेत्र गांव कुंभगढ़िया के पास अनियंत्रित जीप खेत में पलट गई। जिससे मजदूरों से भरी एक जीप में सवार 15 मजदूर घायल हो गए जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल पिकअप जीप की गति बेकाबू हो गई थी। इससे वह पलट गई। इसमें सवार 15 मजदूर घायल हो गए जिनमे 2  हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों ने बताया कि वह अपने परिवार की महिलाओं के साथ खेत में चना कटाई के लिए इस पिकअप में सवार होकर जा रहा थे।तभी रास्ते में बेकाबू हो गई यह पिकअप एकाएक पलट गई। उन्होंने बताया कि इलाके से काफी मजदूर विभिन्न खेतों में फसल कटाई के लिए इन दिनों रोजाना आवाजाही करते हैं। खेत मालिक अपने खेतों में फसल कटाई के लिए मजदूरों को किराए के वाहनों से खेतों में लाते हैं और फसल कटाई के बाद इनको वापस उनके गांव छोड़ने के लिए वाहन पर भेज देते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को श्रीगंगानगर रेफर किया गया है। जिनके सर पर गहरी चोटें आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस नेशनल हाईवे पर वाहनों की स्पीड निर्धारित स्पीड से ज्यादा रहती है। इस कारण वाहन चालक आगे चल रहे वाहनों को पीछा छोड़ने के लिए वाहन की स्पीड बढ़ा देते हैं। इस बीच राजियासर पुलिस ने घायल हुए लोगों के बयान दर्ज किए वहीं गंभीर घायल लोगों के बारे में जिला प्रशासन को सूचना दी।