जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से 10157 पदों पर कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है। जिसके लिए 18 से 40 साल की उम्र तक के अभ्यर्थी 8 फरवरी से 9 मार्च रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SSO ID से कर सकेंगे आवेदन।
कंप्यूटर अनुदेशक के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ई-मित्र कियोस्क या जन सुविधा पोर्टल का उपयोग करना होगा। अभ्यर्थियों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in खोलकर रिक्रूटमेंट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद SSO ID के जरिए लॉग-इन करके आवेदन भरना होगा। ऐसे में अगर किसी अभ्यर्थी की SSO ID नहीं है, तो आवेदन से पहले उन्हें SSO ID बनानी होगी। वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक परीक्षा की स्कीम और सिलेबस (प्रश्नपत्र-1)
प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा। प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की होगी। प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न बहु विकल्पीय होंगे।

0 टिप्पणियाँ