पाली ब्यूरो रिपोर्ट।
पाली जिले के रोहट उपखण्ड में नियुक्त उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार का इन दिनों एक वीडियो खूब चर्चा में है, जिसमें वे हाल ही में रीलिज हुई फिल्म पुष्पा दि राइज के हीरो अल्लू अर्जुन का फेमस डायलॉग बोलककर कर्मचारियों-अधिकारियों को काम करने का तरीका सिखाते दिख रहे है। दरअसल वीडियो में एसडीओ सुरेश कुमार अपने क्षेत्र में एक ग्राम विकास अधिकारी के कार्यालय पर पहुंचे, जहां वह कर्मचारियों-अधिकारियों को सरकार के नये आदेश के बारे में समझाते दिख रहे है। इसमें वे कहते दिख रहे है कि पब्लिक के काम एक ही जगह हो इसके लिए सरकार ने आदेश जारी कर रखे हैं और उसी के अनुरूप जनता के काम होने चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि जनता इधर-उधर चक्कर नहीं काटनी चाहिए और जिनको जनता का काम करना है करे और जो नहीं कर सकता वो घर जाए। इसके बाद वे पुष्पा फिल्म का जिक्र करते हैं और बोलते है कि पुष्पा फिल्म में क्या कहा था क्या उसका भी डायलॉग बोल दूं कि क्या कहा था? इस पर ग्राम विकास कार्यालय पर मौजूद कर्मचारी डायलॉग बोलने की बात कहता है। इस पर एसडीओ खुद बोले कि वे साउथ मूवी के बड़े फैन हैं और पुष्पा मूवी का बड़ा क्रेज है। इसके बाद वे पुष्पा फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन का डायलॉग मरते है…. पुष्पा, पुष्पा मैं झुकेगा नहीं, जनता का काम रूकेगा नहीं।
खुद के यू ट्यूब चैनल पर कर रखा है अपलोड।
एसडीओ ने खुद के नाम से एक यू-ट्यूब चैनल चलाते है। इस चैनल पर उन्होंने ये वीडियो एडिट करके अपलोड किया है। अपने फेसबुक सोशल मीडिया एकाउंट पर भी उन्होंने इस वीडियो को खुद शेयर किया है। साल 2017 बैच के आरएएस सुरेश कुमार इससे पहले आरपीएस रह चुके है। एसडीओ के यू ट्यूब चैनल पर वर्तमान में 11 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

0 टिप्पणियाँ