जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
ससंद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाषण में मोदी सरकार को निशाने पर लिया और कथित खतरों को लेकर आगाह किया। राहुल गांधी के इस भाषण को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आमजन की आवाज करार दिया है।सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी का भाषण देश के आमजन की आवाज है। भारत में आज संस्थानों को खत्म कर सिर्फ एक व्यक्ति का शासन लागू करने का प्रयास हो रहा है। अमीर और गरीब के बीच की खाई बढ़ती जा रही है। मोदी सरकार का ध्यान केवल बड़े पूंजीपतियों की सेवा में है। राहुल ने राज्यों की आवाज उठाकर सत्य कहा कि केन्द्र सरकार का राज्यों से संवाद में विश्वास नहीं है। केन्द्र सरकार राज्यों से चर्चा किए बिना एकतरफा फैसला लेती है, जिन पर विवाद होते हैं। देश की जनता ने भाजपा की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध मन बनाने का निश्चय कर लिया है। आपको बता दें, कि लोकसभा में बजट पर राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पेश हुआ। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए देश में पैदा होने वाले कथित खतरों को लेकर आगाह किया। राहुल ने अपने भाषण में कांग्रेस की पिछली सरकारों के कामकाज से लेकर अपनी दादी और परदादा की हत्या तक का जिक्र कर दिया। उन्होंने सदन में ही चीन का जिक्र करते हुए कहा कि पड़ोसी देश भारत को घेरने की कोशिश में है और उसने साजिश तैयार कर ली है।

0 टिप्पणियाँ