जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
पूर्व CM वसुंधरा राजे ने दिल्ली स्थित आरएसएस मुख्यालय में वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार से मुलाकात की। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को बहुत महत्व दिया जा रहा है। राजे ने इंद्रेश कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए ॐ का प्रतीक भेंट किया। इसके बाद दोनों की एक लंबी बातचीत हुई जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मुलाकात की खबर जयपुर पहुंचते ही भाजपा खुसर पुसर शुरू हो गई। माना जा रहा है इंद्रेश राजे का कोई संदेश नागपुर पहुंचाएंगे और तभी इस बैठक का असर पता चलेगा।