सवाई माधोपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
रीट परीक्षा नकल प्रकरण में SOG की जांच चल रही है। रीट मामले में लगातार एक के बाद एक परतें खुलती जा रही है। मामले में आरोपियों को सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी कोर्ट में पेश किया गया। SOG के इंस्पेक्टर सुरेश परेवा ने बताया कि आरोपी भजनलाल, उदाराम, रामकृपाल और डॉ. प्रदीप पाराशर को गंगापुर सिटी कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने चार में से तीन आरोपियों का रिमांड मांगा। कोर्ट ने आरोपी भजनलाल विश्नोई को न्यायिक हिरासत भेजने का आदेश दिया। अन्य तीन आरोपी उदाराम, रामकृपाल और डॉ. प्रदीप पाराशर को रिमांड पर भेजा। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 फरवरी तक रिमांड पर सौंपा है। SOG को तीनों आरोपियों से कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। पूछताछ के लिए तीनों आरोपियों का कोर्ट से पुलिस रिमांड मांगा गया था।