जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल राजस्थान दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात की। सीपी जोशी ने उन्हें कोविड-19 के तहत विधानसभा संचालन की चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। वहीं, बैरी ओ फैरेल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य भारत में स्वस्थ निवेश करना है, जिसके लिए कौशल विकास, जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और खनन क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा के सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त के द्वितीय सचिव जेड टेलर, वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी वंदना सेठ सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। आपको बता दें, कि इससे पहले बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया के निवास पहुंच कर उनसे मुलाकात की थी।

0 टिप्पणियाँ