भीलवाड़ा ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान के राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने हनी ट्रैप मामले को लेकर कहा है कि मुझे इस मामले में फंसाया जा रहा है। जोधपुर पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए, वरना मैं इस मामले में सफाई देता फिरता। भीलवाड़ा में जिला परिषद बोर्ड बैठक में भाग लेने आए मंत्री ने कहा कि हम राजनेता हैं। प्रतिदिन जनसुनवाई करते हैं। मुझे क्या पता कि ये लोग ऐसे मामले में फंसाने आए हैं। रामलाल जाट ने कहा कि मेरा चरित्र सभी को पता है। मुझ पर आज तक पुलिस में कोई एफआईआर तक दर्ज नहीं है। जाट ने कहा कि मेरे ऊपर ऐसे आरोप कभी नहीं लगे। जब हम लोग जनसुनवाई करते हैं, तो लोग आते हैं। आज मैं उस चीज से त्रस्‍त होकर अकेला बैठा हूं। मैंने सब लोगों को सर्किट हाउस में रोका है। इस बात से घर वाले भी परेशान थे। जनसुनवाई में वे लोग आए और मिलकर चले गये। वो जो काम लेकर आये थे, मैंने मना कर दिया। मुझे तो जोधपुर पुलिस की खबरों से इस बारे में जानकारी मिली। मुझे तो मॉडल के सुसाइड करने के प्रयास की भी जानकारी नहीं थी। जब यह लड़कियां आई थीं, उस समय और भी औरतें खड़ी हुई थीं। जाट ने उनके खिलाफ साजिश के सवाल के जवाब में कहा कि साजिश तो शुरू से ही होती आई है। अभी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वरना मैं कहां सफाई देता फिरता। मीडिया ट्रायल हो जाता। लोग मुझ पर शंका करके मेरी छवि खराब करते। जाट ने कहा कि दिल्‍ली में भी राजनीतिक गिरावट आई है। किसानों की छवी खराब कर रहे हैं। राजस्‍थान में भी किसान राजनीति खराब करने के लिए काम किया जा रहा है। सारी चीजें जांच में स्‍पष्‍ट हो पाएंगी। अभी मैं कुछ भी कह नहीं पाऊंगा।

यह था पूरा मामला।
दरअसल जोधपुर में एक मॉडल ने होटल की छत से कूदकर आत्‍महत्‍या करने का प्रयास किया था। इसके बाद मॉडल को ब्‍लैकमेल करने और रामलाल जाट को हैनी ट्रेप में फंसाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में भीलवाड़ा के अक्षत शर्मा और उसकी साथी दीपाली स्‍वामी को जोधपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।