कोटा ब्यूरो रिपोर्ट।
स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि कोटा शहर में चल रहे विकास कार्य पूर्ण होने पर आम नागरिकों को सुविधा मिलने के साथ कोटा की पहचान आधुनिक पर्यटक नगरी के रूप में भी बनेगी। आगामी दीपावली तक सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण पूरे किये जाने से शहर की सूरत बदल जायेगी, इससे रोजगार के अवसर भी बढेंगे।स्वायत्त शासन मंत्री सोमवार को कोटा शहर में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण करते समय अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने निरीक्षण कार्य की शुरूआत ग्रामीण हाट से करते हुए मई माह तक सभी सुविधाओं के साथ लाइब्रेरी निर्माण, बावड़ी का सौन्दर्यकरण, पाथ-वे आदि कार्य कराने के निर्देश दिये। उन्होंने किशोरसागर की पाल पर बन रही सालिमसिंह की हवेली के कार्य का निरीक्षण कर कार्य की गति बढाते हुए पत्थर की नक्कासी के कार्य को भी समानान्तर चालू रखने के निर्देश दिये। झालावाड एलीवेटेड रोड का निरीक्षण कर उन्होंने पर्यटकों के लिए आकर्षक रूप में डिवाइडर एवं सुरक्षा दिवारों पर टाइल्स लगवाने लाइटिंग के शेष कार्य को समय पर पूरा कराने के निर्देश दिये। स्वायत्त शासन मंत्री ने गोबरिया बावडी सर्किल के फ्लाई ऑवर एवं अंडरपास का निरीक्षण किया। जिसमें सर्किल पर फूलों के बडे पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा के लिए रैलिंग लगवाने, अंडरपास कि दिवारों पर लाईटिंग एवं सौन्दर्यकरण के कार्य को समय पर करने के निर्देश दिये। अक्सीजन पार्क के विकास कार्य का बारीकी से अवलोकन कर उन्होंने सम्पूर्ण परिसर में लगाये गये विभिन्न प्रजातियों के पौधों एवं पाथ-वे अन्य सुविधाओं को देखा। उन्होंने पिरामिड, काइनेटिक सर्किल सहित विभिन्न सर्किलों के निर्माण का निरीक्षण कर शेष कार्य को भी समय पर कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पार्क में बनाई गई कैनाल के पानी को स्वच्छ व साफ रखने के लिए वर्तमान में डाली गई मिी के स्थान पर काली मोटी बजरी डालने के निर्देश दिये। उन्होंने एरोड्रम अंडरपास और घोड़े वाले बाबा सर्किल पर चल रहे सौन्दर्यकरण के कार्य का निरीक्षण कर दिवारों पर पत्थर नक्कासी कार्य को गति प्रदान करने, सर्किल पर आवागमन में परेशानी नहीं हो इसके लिए सड़़क निर्माण करने के निर्देश दिये। उन्होंने चंबल रिवर फ्रंट पर बैराज गार्डन, पार्किग स्थल, पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विकास क्षेत्र, प्रवेश द्वार, चम्बल माता प्रतिमा के पैडल का निरीक्षण कर समय पर गुणवत्ता से कार्य कराने के निर्देश दिये। रिवर फ्रंट पर घाटों के निर्माण के बाद चल रहे फ़साड़ के कार्यों का अवलोकन कर उन्होंने कहा कि इसकी गुणवत्ता एवं समयबद्धता के लिए अधिकारी निरन्तर निरीक्षण करते रहें।स्वायत्त शासन मंत्री ने कोटा जिले के नयापुरा चौराहे और कुन्हाड़ी चौराहे पर चल रहे कार्याे का मौके पर जायजा लिया तथा चौराहे पर बड़े पौधे लगाने, छतरियों एवं फूटपाथ पर आकर्षक पौधरोपण करने के निर्देश दिये। इस दौरान महापौर दक्षिण राजीव अग्रवाल, उपमहापौर उत्तर सोनू कुरैशी, दक्षिण पवन मीणा, कोटा जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा, नगर विकास न्यास के विशेष अधिकारी आरडी मीणा, सचिव राजेश जोशी, आर्किटेक्ट अनूप भरतरिया सहित न्यास के अभियंता मौजूद रहे।
दिपावली तक बदल जायेगी शहर की सूरत।
स्वायत्त शासन मंत्री ने कहा कि शहर में चल रहे विकास कार्य अंतिम दौर में हैं। जो आगामी दीपावली तक पूरे हो जायेंगे। जिसके बाद कोटा शहर की सूरत बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यो का लाभ आम नागरिकों को सुविधाओं में बढोतरी के अलावा पर्यटन पर भी पडेगा। सभी कार्यों को समय पर गुणवत्त के साथ पूरे किये जाये इसके लिए निरन्तर मॉनिटरिंग की जा रही है इनके पूरा होते ही कोटा शहर अलग ही अंदाज में नजर आएगा। उन्होंने कहा कि राज्य का आगामी बजट ऐतिहासिक होगा। जिसमें राज्य के चहुंमुखी विकास के साथ आम नागरिकों की सुविधाओं का ध्यान रखा जायेगा। कोटा के लिए भी विशेषताओं वाला बजट होगा।

0 टिप्पणियाँ