जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान राज्य मंत्रालय कर्मचारी संघर्ष समिति कि बैठक सोमवार को समिति के मुख्यालय राजकीय मुद्रणालय जयपुर में आयोजित की गई। बैठक के एजेंडे के अनुसार एवं मुख्यमंत्रीकी भावना के अनुरूप मंत्रालय वर्ग के सभी छोटे बड़े संघ महासंघ सभी को आमंत्रित किया गया साथ ही एक मंच पर आकर समेकित रूप से अपनी समान मांग को फाइनल करके मुख्यमंत्री एवं वित्त विभाग के सामने रखने को लेकर चर्चा की गई। जिससे कि मंत्रालयिक संवर्ग की समस्याओं का वास्तव में निराकरण कराया जा सके। निर्धारित समय से देर तक शाम 4:00 बजे तक इंतजार करने पर मात्र संघर्ष समिति के पदाधिकारी ही उपस्थित रहे एवं अन्य संगठनों द्वारा रुचि नहीं ली गई । उल्लेखनीय है कि संघर्ष समिति में वर्तमान में ही मंत्रालयिक संवर्ग के प्रमुख संगठन शामिल हैं। लेकिन कुछ संगठनों द्वारा अलग अलग आवाज उठाई जा रही है। संघर्ष समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय किया कि संघर्ष समिति के साथ अभी तक मुख्यमंत्री एवं वित्त विभाग के साथ हुई वार्ताओं में वेतन कटौती पदोन्नति के पदों की बहाली और 816 24/32 वर्षीय एसीपी आदि मुद्दों पर सकारात्मक घोषणा की जावेगी । यदि कनिष्ठ सहायक का आरंभिक वेतन दिनांक 01.07. 2013 को 9840 एवं 1.1 .16 से 25500 नहीं होता है तो संघर्ष समिति द्वारा प्रांत व्यापी आंदोलन भी किया जाएगा। बैठक में गजेंद्र सिंह राठौड़, राजेश पारीक, शेरसिंह यादव, देवेंद्र सिंह नरूका, उमेश शर्मा, बलराम गुर्जर, कृष्णेन्दु चटर्जी आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ