जैसलमेर से मनीष व्यास।
अल्पसंख्यक मामलात, वक़्फ़, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री शालेह मोहम्मद के जन्मदिन पर जैसलमेर जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमीन खां द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर केबीनेट मंत्री सालेह मोहम्मद के दीर्घायु की कामना की गई। 
मंत्री के जन्मदिवस के अवसर बाल कल्याण समिति परिसर में विभिन्न कार्यक्रम अयोजित किए गए। समिति परिसर में मंत्री के जन्मदिवस पर केक काटा गया। वहीं किशोर बच्चों को गर्म कम्बल बांटे गए। इस दौरान मूंह मीठा कर मंत्री के जन्मदिवस पर बधाई दी गई। इसी प्रकार जवाहर चिकित्सालय में मंत्री सालेह मोहम्मद के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 
रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर जवाहर चिकित्सालय में भी केक काटा गया। मंत्री सालेह मोहम्मद के जन्मदिवस पर रेन बसेरों में गर्म कम्बल वितरित किए गए। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अमीन खां, ब्लाक मेम्बर इलियास फकीर सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं मंत्री सालेह मोहम्मद के जन्मदिवस पर युवा कार्यकर्ताओं द्वारा कन्हैया गोशाला में गायों को गुड़ व चारे का वितरण किया गया। इस अवसर पर युवा नेता इलियास फकीर, शुभम व्यास सहित युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।