जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से यानी गुरुवार से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार सीकर, चूरू, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, गंगानगर और हनुमानगढ़ समेत कई जगह पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को अलवर, भरतपुर और धौलपुर में बारिश की संभावना है। दरअसल राजस्थान के कई इलाकों में मौसम विभाग ने आज से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ हल्की धुंध और बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। बारिश होने से तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है। बारिश के बाद मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

0 टिप्पणियाँ