करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली विधायक लाखन सिंह कटकड के निजी आवास पर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं डिजिटल सदस्यता अभियान के चीफ इनरोलर की मीटिंग हुई। बैठक मे उपस्थित चीफ इनरोलर को डिजिटल सदस्यता अभियान से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं बूथ आवंटित किए। करौली विधानसभा क्षेत्र के डिजिटल सदस्यता अभियान पीओसी अबरार काजी एवं चैंनसिंह मीना ने डिजिटल सदस्यता अभियान से संबंधित जानकारियां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामभरोसी शर्मा ने की। इस अवसर पर चैनसिंह मीना,कैलाश जाटव,अवरार काजी,पार्षद अब्दुल मजीद खान, पार्षद संदीप डागर,गजराज बैनीवाल, पार्षद मगतू प्रजापत, चौथीलाल माली, राजेश सैनी,संजू मीना, मोसन प्रकाश मीना,धुजीराम जाट परशुराम जाट, लड्डू गोपाल अग्रवाल,लवकुश मीना, रामस्वरूप मास्टर खटकड़,शहजाद टेलर, शेरमोहम्मद, मईनुद्दीन, मोहम्मद आसिफ, अय्यूब सरकार उपस्थित रहे।।पीओसी अबरार काजी एवं चैनसिंह मीना ने उपस्थित चीफ इनरोलर से कहा कि डिजिटल सदस्यता अभियान को 31 मार्च तक पूरा करें। सभी पदाधिकारियों ने करौली विधायक लाखन सिंह कटकड एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का आभार व्यक्त किया और कहा कि हमें इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी से के लिए भरोसा किया यह हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है।

0 टिप्पणियाँ