झालावाड़-हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ पुलिस की जिला स्पेशल टीम व रायपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डावल चौराहे के पास से 1 किलो 900 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक बाइक भी बरामद की है।जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया है कि अवैध मादक पदार्थ तस्करो की धरपकड़ हेतु जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिला स्पेशल टीम प्रभारी दिनेश राठौर को पिड़ावा सर्किल में मादक पदार्थ तस्करों द्वारा अफीम तस्करी की सूचना मिली। इस पर पिड़ावा पुलिस उपाधीक्षक तपेंद्र मीणा के निर्देशन में रायपुर थाना अधिकारी राजपाल सिंह व डीएसटी प्रभारी दिनेश राठौर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा डावल चौराहे के पास एक मोटरसाइकिल सवार दो लोगो को डिटेन कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1 किलो 900 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिसे पुलिस ने जप्त कर  सीमावर्ती मध्यप्रदेश के साल्याखेड़ी निवासी बनवारी (32) व रघुनाथ (51) को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े उनके अन्य नेटवर्क के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है।