उदयपुर-भगवान प्रजापत।
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र यादव शनिवार को उदयपुर प्रवास पर रहे। यहां पर उन्होंने अलग-अगल कार्यक्रमों में शिरकत की। यादव ने मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय में आयोजित साइबर सिक्योरिटी वर्कशॉप का उद्घाटन किया तो विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की और से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।वर्कशाप के उद्घाटन के मौके पर यादव के साथ आईजी हिंगलाजदान, सुविवि के कुलप्रति प्रो. अमेरिका सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। इस वर्कशाप में पुलिस के अलग-अलग बैच को साइबर सिक्यूरिटी से जुड़े मुद्दों पर ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रत्येक बैच में 40 पुलिसकर्मी होगें और कुल 11 बैच बनाए गए है। वर्कशॉप के उद्घाटन के बाद उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि बदलते समय के साथ अपराध के तरीकों में भी बदलाव आया है। वर्तमान समय में साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है लेकिन पुलिस महकमें में अभी भी साइबर एक्सपर्ट की टीम नहीं होने से कई न कई साइबर क्राइम को रोकने में शत प्रतिशत सफलता नही मिल पा रही है। ऐसे पुलिसकर्मियों को दी जा रही ट्रेनिंग से साइबर क्राइम को रोकन में फायदा होगा। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम को रोकने के लिए पुलिस को साइबर ठगी पर तेजी से काम करना होगा और लोगो को राहत दिलाने होगी। 

सुविवि के शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को एक प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें शिक्षा विभाग के चार कोर्सेस के छात्र-छात्राओं की ओर से बनाए गए मॉडल को प्रदर्शित किया। इसमें विज्ञान, कला सहित अन्य सभी संकायो के बच्चों के मॉडल को रखा गया। शिक्षा विभाग की इंचार्ज डॉ. रतना सिंह ने बताया कि इंटीग्रेटेड कोर्स के लेक्चरर के निर्देशन में सभी प्रकार के मॉडल तैयार किए गए है। उन्होंने कहा कि इंटीग्रेटेड कोर्स के तहत समय समय प्रैक्टिकल करवाए जाते है साथ उन्हे पढ़ने और समझने में फायदा मिल सकें। 

सुविवि में चल रहे जीएसटी वसूली मामले में पर यादव की प्रतिक्रिया।
उच्च शिक्षामंत्री राजेन्द्र यादव ने बताया कि जीएसटी शिक्षा पर नही होनी चाहिए। इसके बावजूद विश्वविद्यालय में उत्पन हुए हालातो के बाद जीएसटी डिपार्टमेंट से इस बार में राय की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के अधिकारियों से जानकारी जुटाने के बाद जरूरत पड़ने पर भारत सरकार से भी इस बारे में चर्चा की जाएगी। वर्तमान में सुखाडिया विश्वविद्यालय में उत्पन जीएसटी समस्या के निदान पर मंत्री यादव ने कहा कि दो से तीन में इस समस्या के निस्तारण की कोशिश की जाएगी।