सीकर ब्यूरो रिपोर्ट।
सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे के लिख्मा का बास गांव की सरपंच वाली ढाणी में गुरुवार शाम एक मासूम बोरवेल में गिर गया। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि खेलते वक्त मासूम इस हादसे का शिकार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया। हादसे के बाद पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप और दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह भी मौके पर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि एक डॉक्टर्स की टीम लगातार बोरवेल में ऑक्सीजन की सप्लाई बनाए हुए है। सीसीटीवी में भी बालक की गतिविधियां देखी जा रही हैं।जानकारी के मुताबिक खेलते समय गिरधारी बिजारणिया का चार वर्षीय गुड्डू इस हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल अजमेर और अलवर से एनडीआरएफ की टीम ने आकर रेस्क्यू ऑपरेशन को संभाल लिया है। जयपुर से पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने मोर्चे पर नजर बनाई हुई है।

0 टिप्पणियाँ