जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 944 नए मामले सामने आए हैं। वही 2 मरीजों की मौत दर्ज की गई है।चिकित्सा विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को अजमेर से 31, अलवर से 11, बांसवाड़ा से 27, बारा से 5, बाड़मेर से 5, भरतपुर से 5, भीलवाड़ा से 11, बीकानेर से 33, चित्तौड़गढ़ से 8 , चूरू से 16, दौसा से 5, धौलपुर से 7, डूंगरपुर से 8, गंगानगर से 9, हनुमानगढ़ से 12, जयपुर से 363, जैसलमेर से 5, झालावाड़ से 5 और झुंझुनू से 27 मरीज मिले हैं। वहीं जोधपुर से 73, करौली से 16, कोटा से 32, नागौर से 54, पाली से 2, प्रतापगढ़ से 14, राजसमंद से 49, सवाई माधोपुर से 8, सीकर से 31, सिरोही से 15, टोंक से 21, उदयपुर से संक्रमण के 37 नए मामले देखने को मिले हैं।