उदयपुर-भगवान प्रजापत।
मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित एनएचपी सेमिनार का शुभारंभ किया। इस सेमीनार मे राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के जल संसाधन विभाग के अधिकारी भाग ले रहे है। इसमें सभी राज्यों के अधिकारी एक दूसरे से पानी के बेहतर प्रबंधन और बचत के साथ अंतिम छोर पर बैठे किसान तक पूरा पानी पहुंच सकें, इन पर चर्चा करेगें। जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने शुभारंभ के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सभी को पानी के बेहतर प्रबधंन की दिशा में काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कई जिले अभी ऐसे है जहां पर लगातार पानी की किल्लत रहती है। ऐसे में बेहतर प्रबंधन से समुद्रों में जाने वाला पानी को कैसा रोका जाए इस पर भी सेमीनार में चर्चा होगी। 

बीबीएमडी के चैयरमैन ने इजराइल तकनीक को अपनाने की कही बात।
सेमीनार में बीबीएमडी के चैयरमैन ने सेमीनार में मौजूद अधिकारियो से आह्वान किया कि पानी को बचाना है तो सभी को इजराइल की तकनीक को अपनाना होगा। उन्होंने राजस्थान के अधिकारियों को इजराइल में जाकर उस तकनीक को समझने की बात कही। उन्होंने कहा कि वहां पर तकनीक को अपनाने से राजस्थान में पानी को बचाया जा सकता है और किल्लत को कम की जा सकती है। बूंद-बूंद से खेती करने की तकनीक से पानी को बचाने के साथ अच्छी फसल भी ली जा सकती है। 

बजट पर मालवीया ने दी प्रतिक्रिया।
सेमीनार के शुभारंभ के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मालवीया ने गहलोत सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस बजट से सभी वर्गो के लोगों को फायदा होगा। भाजपा का काम है बोलना लेकिन वह भी जानते है कि जितनी भी घोषणाए हुई है उससे आमजन लाभांवित होने वाला है। जल संसाधन विभाग को इस बजट में जितनी राशि आंवटित हुई है उतनी राशि पहले कभी भी किसी विभाग को आंवटित नही हुई थी।