उदयपुर-भगवान प्रजापत।
उदयपुर जिले के मेवल क्षेत्र में देर रात लोगों पर जानलेवा हमला करने वाला तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के कैद हो जाने के बाद स्थानीय लोगों और वन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। तेंदूए के आतंक से गिंगला थाना क्षेत्र के कई गांव के लोगों में दहशत फैली हुई थी। तेंदूए के आतंक की वजह से लोग खेतों में भी जाने से डर रहे थे। तेंदुए ने 15 दिनों के भीतर 3 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें एक पुरूष और दो महिलाओं को घायल कर चुका था।
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाए 5 पिंजरे, 2 ट्रैप कैमरे
लगातार ग्रामीणों पर हमले करने के बाद परेशान ग्रामीणो ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की। इस पर विभाग की ओर से 5 पिंजरे, 2 ट्रैप कैमरे लगाए गए। तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत समेत दस कार्मिक दिन रात इसमे लगे रहे तब जाकर तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ।

0 टिप्पणियाँ