बीकानेर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में रीट भर्ती परीक्षा धाधली प्रकरण मे नकल गिरोह में शामिल आरोपी राजनीति विज्ञान के व्याख्याता उदाराम को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। एसओजी की ओर से उदाराम की गिरफ्तारी होने के 9वें दिन विभागीय स्तर पर उसे निलंबित कर दिया गया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने इसके आदेश जारी किए हैं। निलंबन काल में आरोपी उदाराम का मुख्यालय बीकानेर करने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही उदाराम के खिलाफ विभागीय जांच करने के भी आदेश दिए गए हैं। जालौर जिले के सांचौर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कीलवा में उदाराम पदस्थापित है। 27 जनवरी को एसओजी ने रीट में नकल के मामले में उदाराम को गिरफ्तार किया था।

सवा साल बिना सूचना के गायब रहा उदाराम।
बता दें कि इससे पहले भी करीब सवा साल तक बिना सूचना उदाराम स्कूल से अनुपस्थित रहा था। साथ ही पूर्व में हुई भर्तियों में भी संदिग्ध रहने के बावजूद भी उदाराम को पदोन्नति देने की बात भी कही जा रही है।