उदयपुर से भगवान प्रजापत।
रीट पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्री के बाहर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार के खिलाफ राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और रीट पेपर लीक मामले में लिप्त लोगांे के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की।भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अल्का मूंदडा के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्री के बाहर धरना देते हुए गंभीर आरोप लगाए। मूंदडा ने कहा कि सरकार एक और भर्ती खोलकर लाखों युवाओं को रोजगार देने का ढ़ोग करती है और अपने ही कुछ लोगों से धांधलिया करवाकर लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती हैं। गहलोत सरकार नही चाहती कि देश का युवा आगे बढ़े। मूंदडा ने विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकार से इस्तीफा मांगा। इधर शहर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता जोशी ने बताया कि गहलोत सरकार रीट पेपर लीक मामले में लाखों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड करने वाले लोगो को श्रेय देकर उन्हे बचाना चाहती है इसलिए सरकार सीबीआई से जांच नही करवाने की बात पर अडी हुई हैं। अगर गहलोत सरकार सही है तो सीबीआई जांच करवा ले ताकि सच्चाई सभी के सामने आ जाएगी।