जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष डॉ.सी.पी.जोशी ने कहा है कि राजस्थान विधान सभा में बनने वाले संग्रहालय में राजस्थान के ऐतिहासिक विकास की तस्वीर दिखाई देगी । उन्होंने बताया कि संगहालय में राजस्थान के गौरवशाली इतिहास की जानकारी रोचक तरीके से प्रदर्शित की जायेगी । यह म्यूजियम डिजीटल होगा । लोग हिन्दी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जानकारी सुन सकेंगे । विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी ने विधानसभा में हाईटेक डिजीटल म्यूजियम निर्माण की प्रगति,प्रकियागत विषय की समीक्षा और अन्य विषयों के संबंध में गठित हाई पॉवर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। डॉ.जोशी ने कहा कि इस म्यूजियम में राज्य के 70 साल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा होगा। सदन की व्यवस्थायें भी दिखाई देगी। म्यूजियम में जानकारियां ग्राफ्रिक्स,स्कैल्पचर सहित ऑडियों विडियों माध्यम में होगी। डॉ.जोशी ने बताया कि राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों का विकास और आधारभूत संरचना के साथ गौरवगाथा को रोचक तरीके से म्यूजियम में दिखाया जायेगा । इसमें राजपूताना के लोग आन्दोलन,विधान मण्डल का विकास,राजस्थान के निर्वाचन क्षेत्र सहित राजस्थान की स्थापत्य, सांस्कृतिक धरोहर का प्रस्तुतीकरण होगा। बैठक में विधान सभा सचिव महावीर प्रसाद शर्मा सहित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे ।

0 टिप्पणियाँ