सवाई माधोपुर से हेमेंद्र शर्मा।
ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा आज सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के दौरे पर रहे। जहां पर उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला परिषद सभागार में जिले के आला अधिकारियों की बैठक ली और जिले की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभागवार अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी योजनाओं की क्रियान्विति शीघ्रता पूर्ण करने के कड़े दिशा निर्देश प्रदान किए।बैठक में कलेक्टर सुरेश कुमार जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अविनाश खन्ना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान उन्होंने कुछ लापरवाह अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाते हुए कहा कि वे अपना रवैया सुधारें तथा गंभीरतापूर्वक एवं ईमानदारी से कार्य करें ।बैठक के दौरान उन्हें सवाई माधोपुर जिले में चल रहे मनरेगा कार्यों में धांधली की शिकायत भी मिली ।इस पर मंत्री रमेश मीणा ने कलेक्टर को जांच करवाने के दिशा निर्देश प्रदान किए।

0 टिप्पणियाँ