जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजधानी जयपुर में रिट परीक्षा फर्जीवाड़े की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में भाजपा युवा नेता यशदीप पाराशर सहित अनेक छात्र नेता घायल हो गए हैं जिनका s.m.s. हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस के लाठीचार्ज में घायल हुए भाजपा युवा नेता यशदीप पाराशर सहित एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती छात्र नेताओं से मिलने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया, अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, राजेंद्र राठौड़, विप्र सेना अध्यक्ष आदि स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए s.m.s. हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर पहुंचे हैं।
दरअसल एसओजी द्वारा पेपर लीक का चौंकाने वाला खुलासा करने के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारौली को सरकार द्वारा बर्खास्त करने, को कोऑर्डिनेटर प्रदीप पाराशर को गिरफ्तार करने सहित 35 से अधिक लोगों की एसओजी द्वारा गिरफ्तारी करने के बाद राजस्थान प्रदेश भर में रीट परीक्षा की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की जा रही है। जिसको लेकर राजस्थान प्रदेश भर में राज सभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा सहित भारतीय जनता पार्टी के बड़े पदाधिकारी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से मांग करते हुए रीट परीक्षा 2021 को रद्द करते हुए दोबारा से पद बढ़ाकर परीक्षा करवाने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ