जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जोधपुर के देचू थाना क्षेत्र के मंडला गांव मे सोमवार को भीषण सडक हादसा हो गया। हादसे मे कार सवार एक ही परिवार के तीन जनो की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक रिश्ते मे मां बेटे और बेटी थे। जानकारी के मुताबिक कार और सामने से आ रहे एक वाहन की आमने सामने की भिंडत हो गई। भिंडत मे मौके पर तीनो जनो की मौत हो गई। मृतक बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर केसी शर्मा और उनका परिवार था। केसी शर्मा के छोटे भाई की सास का निधन हो गया था। केसी शर्मा, उनकी मां लीला देवी और बहन गीता तीनों शोक सभा में बैठने गए थे। जैसलमेर से देर रात तीनों जोधपुर की ओर से रवाना हुए थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे देचू से 10 किलोमीटर दूर मंडला के पास सामने से आ रही बोलेरो कैंपर से उनकी कार टकरा गई। स्पीड में दोनों गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत होने से तीनों कार में ही फंस गए। इस पर उनके साथ दूसरी कार में आ रहे परिवार के सदस्यों ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालना शुरू किया। लेकिन तबतक तीनो की मौत हो गई थी। सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवो को अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया है।

0 टिप्पणियाँ