जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
पर्यटन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि कोरोना के कारण पर्यटन गतिविधियां प्रभावित हुई है और इस कारण पर्यटन विकास कोष की राशि कम खर्च हो पाई है। मीणा ने प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्न के जवाब में बताया कि बजट 2022- 23 में पर्यटन विकास कोष की राशि को बढ़ाकर एक हजार करोड़ कर दिया है। यह राशि वर्ष 2020-21 में 100 करोड़ और वर्ष 2021-22 में 500 करोड़ रुपये थी। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां सामान्य होने पर पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा। इससे पहले पर्यटन राज्य मंत्री ने विधायक श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी के मूल प्रश्न के जवाब में बताया कि राज्या बजट वर्ष 2020-21 में पर्यटन गतिविधियों को गति प्रदान करने के लिए राशि रूपये 100 करोड़ का पर्यटन विकास कोष गठित करने का प्रावधान किए जाने की घोषणा की गई थी, जिसे राज्यन बजट वर्ष 2021-22 में बढाकर 500 करोड़ रूपये किए जाने की घोषणा की गई थी। उन्होंने बताया कि राज्यि सरकार द्वारा पर्यटन विकास कोष मद से चिन्हित विकास कार्यों के पेटे वित्तीकय वर्ष 2021-22 में रूपये 26.00 करोड़ की राशि उपलब्धट करवायी गई है। उन्होंने पर्यटन सुविधाओं के विकास और उन्न यन के लिये वर्तमान एवं विगत 3 वर्षों में स्वीशकृत पर्यटन विकास कार्यों एवं व्यउय का संभागवार विवरण सदन के पटल पर रखा।

0 टिप्पणियाँ