झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ जिले के चौमहला वन विभाग कार्यालय परिसर में स्थित वनेश्वर महादेव मन्दिर में भजन मण्डली पर हुए कायराना हमले से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहोल है। घटना वनेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा भजन संध्या जागरण का कार्यक्रम के समय की बताई गई है।उसी दौरान कुछ वन कर्मियों ने श्रद्धालुओं से गाली-गलौज कर अभद्रता की व वाद्य यंत्रों को भी तोड़ कर फेंक दिया। वन कर्मियों द्वारा पुजारी से भी मारपीट का आरोप है।स्थानीय व्यक्ति लक्ष्मण सिंह ने बताया कि चौमहला वन विभाग परिसर में स्थित वनेश्वर महादेव मंदिर में प्रत्येक गुरुवार को जागरण कार्यक्रम की परम्परा चली आ रही है। इसी क्रम मे भजन संध्या का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान शराब के नशे में धुत रेंजर हितेश चौधरी, गार्ड हरविंद्र चौधरी एवम गोविन्द सिंह मंदिर परिसर में आये और गाली गलौज करते हुए ना सिर्फ पुजारी से मारपीट की, बल्कि म्यूजिकल इस्टूमेन्ट भी तोड़ दिए व मंदिर के पुजारी की साइकिल को फेंक दिया। मारपीट के दौरान सभी जागरण करने वाले लोगों के बीच दहशत फैल गई और जागरण अधूरा छोड़कर चले गए। इसकी सूचना जब कस्बे वासियों को मिली तो कस्बे वासियों में आक्रोश फैल गया। इस मामले को लेकर डीएसपी गंगधार प्रेम कुमार मीणा को ज्ञापन देते हुए गंगधार थाने में मामला दर्ज करवाया व उपखंड अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा। उधर वन विभाग कर्मचारियों द्वारा मारपीट की घटना से इनकार किया गया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग परिसर में आए दिन लोग गांजा फूंकते रहते हैं, इसी को लेकर इनको मना किया गया था। मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। फिलहाल गंगधार डीवाईएसपी ने वन विभाग के 2 कर्मचारियों को हिरासत में लेते हुए 3 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ