सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के सोरती बाजार धर्मशाला में शनिवार को चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापार मंडल के सहयोग से खाद्य सामग्री विक्रय करने वाले व्यापारियों के फूड लाइसेंस बनाने व रजिस्ट्रेशन करने के लिए शिविर आयोजित किया गया । खाद्द सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया कि शिविर में 46 आवेदन प्राप्त हुए है । शिविर में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य कारोबारकर्ताओं स्ट्रीट वेंडर, किराना रीटेलर, होलसेलर, रेस्टोरेंट व किसी भी प्रकार के खाद्य पदार्थों के विक्रय का कार्य करने वाले व्यापारियों के फूड लाइसेंस बनाये जा रहे है । साथ ही रजिस्ट्रेशन भी किये गया है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में इसी तरह का एक ओर शिविर आयोजित किया जायेगा।