करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली पुलिस ने सोमवार को नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बार फिर बडी कारवाई करते हुए 17.50 ग्राम अवैध स्मैक को जप्त करने के साथ तस्कर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। जप्त स्मैक का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे 2.5 लाख रूपये मूल्य बताया गया है। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह इन्दौलिया ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान ‘’Operation Flush Out’’ के तहत 63 वी. कारवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हिण्डौन सदर थानाधिकारी कृपाल सिंह द्वारा टीम के साथ कार्यवाही करते हुए मुख्य तस्कर सनोज पुत्र होडीलाल मीणा निवासी फैलीकापुरा थाना सदर हिण्डौन जिला करौली को कुल 17.50 ग्राम स्मैक अवैध मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से अवैध मादक पदार्थ स्मैक के कारोबार में लिप्त अन्य लोगों के बारे में कडाई से पूछताछ की जा रही है। कई प्रमुख अवैध मादक पदार्थ तस्करों के नाम सामने आने की सम्भावना है। आपको बता दे, कि जिला करौली में अवैध मादक पदार्थ उपयोग का प्रचलन लोगों में काफी बढ रहा है। जिससे युवा वर्ग भी अछूता नहीं रहा है तथा युवा वर्ग में भी स्मैक की लत बढने लगी है। जिससे युवा वर्ग स्मैक के नशे की गिरफ्त में आकर अपराधों की ओर अग्रसर हो रहा है। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह इन्दौलिया द्वारा नशे के सौदागरों तथा इसके कारोबार पर अंकुश लगाने एवं युवा वर्ग को इस नशे के दुष्प्रभाव से बचाने हेतु स्वयं के सुपरवीजन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण चन्द यादव के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ स्मैक के बढते हुए कारोबार के विरूद्व अभियान ‘’Operation Flush Out’’ चलाया जा रहा है। जिसके तहत यह बडी कारवाई की गई हैं।

0 टिप्पणियाँ