उदयपुर से भगवान प्रजापत।
उदयपुर जिले की गोगुंदा थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 500.270 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद किया हैं। इस कार्रवाई के बाद गोगुंदा थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान बिना नम्बर की सफेद रंग की स्कार्पियो उदयपुर से आती हुई नजर आई। इसको रूकवाने का इसारा किया तो स्कार्पियो चालक बेरिकेट्स तोडकर भाग गया। पुलिस ने पीछा कर स्कार्पियो रूकवाने की कोशिश की लेकिन चालक भगाकर जंगल की ओर ले गया। इस पर पुलिस ने फायर कर टायरब्रस्ट किया तो चालक स्कार्पियो को पीर बावजी मन्दिर के पास जगंलो मे छोड कर भाग गये। पुलिस चालक सहित अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। स्कार्पियो से कुल 23 प्लास्टिक के कट्टो मे 502.700 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा पाया गया। जिसे जब्त कर लिया गया हैं। इस कार्रवाही में  थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह, सउनि हरि सिंह, सउनि हेमराज, कानि0 शिवराज, कानि0 प्रदीप, ओमप्रकाश, गोविन्द्र सिंह, सुनील मीणा व चालक कानि ईमरान  और  कानि0 शिवराज की विशेष भूमिका रही।