पाली से मनोज शर्मा।
पाली जिले के पिचावा गांव में गत माह 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की घटना के विरोध में सीरवी समाज की ओर से कलेक्ट्रेट पर  जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हजारों की तादात में महिला- पुरुष मौजूद रहे।  प्रदर्शन से पहले सीरवी समाज द्वारा किसान छात्र संघ छात्रावास में बालिका को पुष्पांजलि अर्पित की गई. इसके बाद सीरवी समाज के लोग छात्रावास से नहर पुलिया, सुरजपोल होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहाँ सरकार के खिलाफ जमकर  नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की भारी तादात एवं रोष को देखते हुए एक बार तो पुलिस के भी पसीने छूट गए। 
प्रदर्शन के बाद नव दुर्गा के रूप में नन्हीं बालिकाओ ने जिला कलेक्टर नमित मेहता को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर पाली सांसद पीपी चौधरी ,पूर्व सांसद पुष्प जैन, पाली विधायक ज्ञानचंद पारख,मारवाड़ जंक्शन के पूर्व विधायक केसाराम, किसान नेता भंवर चौधरी, सीरवी समाज के सुरेश चौधरी सहित  सीरवी समाज के हजारों लोग मौजूद रहे।